अश्रुपूरित नयनों से दी मइया को विदाई

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक पूजनोपरांत रविवार और स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:19 PM (IST)
अश्रुपूरित नयनों से दी मइया को विदाई
अश्रुपूरित नयनों से दी मइया को विदाई

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक पूजनोपरांत रविवार और सोमवार को भक्तों ने आदि शक्ति की सजल नयनों से विदाई की। कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा समितियों द्वारा निकाले गए जुलूस संग प्रतिमाओं को इब्राहिमपुर के पास नहर में विसर्जित किया गया। जुलूस में माता रानी के जयकारे व भक्तिगीतों की गूंज से पूरा नगर गुंजायमान रहा।

जिला मुख्यालय नगर ज्ञानपुर में स्थापित पूजा पंडालों में विराजमान आदि शक्ति की प्रतिमाओं को नौ दिनों तक पूजन- दर्शन के बाद को विसर्जन के लिए भक्तों ने जुलूस निकाला। प्रतिमाओं के साथ निकले भक्त भावविभोर दिखे। निकले जुलूसों में शामिल लोग ध्वनि विस्तारण यंत्रों पर बज रहे भक्तिगीतों पर नाचते- गाते, जयकारे लगाते और अबीर- गुलाल उड़ाते चल रहे थे।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार : नगर के पंडालों में विराजमान आदि शक्ति की विदाई देने के लिए लिए आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार और सोमवार को इब्राहिमपुर नहर में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। लोग भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। ग्रामीण अंचल में भी शोभायात्रा निकाल कर मातारानी की विदाई दी गई।

chat bot
आपका साथी