22 हजार प्रवासी कामगारों की होगी स्कील मैपिग

लाकडाउन में जो भी प्रवासी बाहर महानगरों से अपना कामकाज छोड़कर घर वापसी किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 12:17 AM (IST)
22 हजार प्रवासी कामगारों की होगी स्कील मैपिग
22 हजार प्रवासी कामगारों की होगी स्कील मैपिग

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : लाकडाउन में जो भी प्रवासी बाहर महानगरों से अपना कामकाज छोड़कर घर वापसी किए हैं। उनको दक्षता के हिसाब से सरकार रोजगार मुहैया कराने की तैयारी में है। ऐसे लोगों की शासन ने स्किल स्कील मैपिग के आदेश दिये हैं। तकनीकी जानकारी रखने वाले कामगारों को प्रशिक्षित किए जाने को रुपरेखा बनेगी। जो प्रवासी वापस चले गए हैं उनको योजना से नहीं जोड़ा जाएगा।

22 हजार लाभार्थी योजना के मिले पात्र : दो माह के अंतराल में प्रदेश में 35 लाख वापसी किए प्रवासियों में जिले के 36 हजार प्रवासी वापसी किए थे। 22 हजार लाभार्थी योजना के पात्र मिले हैं। शेष या तो वापस लौट चुके हैं या किसी भी तकनीकी काम को दक्ष नहीं हैं। प्रवासियों को खाद्य किट व आर्थिक मदद दिया गया है। अब पंजीकृत प्रवासियों को तकनीकी रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इनको व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मिशन की ओर से ट्रेंड किए जाने की तैयारी है।

वर्जन--

- शासन के निर्देश पर प्रवासियों की स्किल मैपिग कराई जा रही है। उसके उपरांत गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

--- शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एडीएम आरक्षण के लिए करेंगे आंदोलन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सशक्त समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को नागमलपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई, जिसमें संगठन की नीति व कार्यों को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गौतम ने बताया कि पिछड़ा वर्ग को 60 फीसद आबादी के सापेक्ष आरक्षण की मांग को लेकर पार्टी आंदोलन चलाएगी। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। बैठक में कई कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी