अस्पताल में गंदगी, मंडलायुक्त ने लगाई क्लास

जागरण संवाददाता घोसिया (भदोही) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 09:48 PM (IST)
अस्पताल में गंदगी, मंडलायुक्त ने लगाई क्लास
अस्पताल में गंदगी, मंडलायुक्त ने लगाई क्लास

जागरण संवाददाता, घोसिया (भदोही) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने अचानक मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र पहुंच गए। निरीक्षण में वार्डों में गंदगी मिलने पर अधीक्षक की क्लास लगाई। चेताया व्यवस्था में सुधार न लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में एक-एक वार्ड चेक किए। सीएमओ को हिदायत दी कि पूरा कोरोना की लहर चल रही है। स्वास्थ्य विभाग हर किसी को नसीहत देता फिर रहा है लेकिन अस्पताल की यह व्यवस्था है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को शर्मनाक बताया। इसमें दो दिन में सुधार न हो तो तत्काल संबंधितों पर कार्रवाई को पत्र लिखें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया पिछली बार निरीक्षण के दौरान स्वच्छता पर गंभीरता बरतने की हिदायत देने के बावजूद भी सुधार नहीं हुआ। कोरोना टीकाकरण में भी तेजी नहीं आ रहा है। यहां काम करने वाले लोग कर क्या रहे हैं। आधे घंटे यहां रहे आयुक्त ने हर सुविधा पर सवाल किए। उन्होंने आपरेशन थिएटर, भर्ती वार्ड, प्रसव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत देखी। ट्रामा सेंटर में लगे आक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली। पूछा अस्पताल में बिजली न हो और भर्ती मरीज को आक्सीजन चल रहा है तो इसके लिए क्या व्यवस्था की गई है। सीएमओ ने जवाब दिया कि उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अक्सीजन प्लांटन क्रियाशील है। रिजर्व में पर्याप्त आक्सीजन रहती है। बिजली कटने पर भी आक्सीजन चलती रहेगी। कहा कि दो दिन में अस्पताल में पूरी तरह से सफाई करा दें, कहीं कोई गदंगी न रहे। इसके बारे में दो दिन बाद दोबारा पूछताछ होगी। सीडीओ भानुप्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष कुमार चक, प्रभारी अधीक्षक डा. पृथ्वी सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी