शहीद का दर्जा न देने पर भड़का आक्रोश

बताते चलें कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी सीआइएसएफ के जवान वकील ¨बद की मौत से समूचा गांव स्तब्ध हैं। घटना के बाद से गांव के लोगों तीन दिन से शोक संतप्त परिजनों संग देर रात जवान के दरवाजे पर डटे रहे। पिता रामनाथ और माता सुखराजी के होनहार पुत्र वकील के कालकवलित होने के बाद घर पहुंचे जिगर के टुकड़े को निष्प्राण देख परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुखराजी के साथ पत्नी सीमा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो जा रहा था। पत्नी की चीख सुन जुटी भीड़ में मौजूद हर शख्स की आंख नम थी। समूचा गांव जवान के दरवाजे पर मौजूद है। विधायक विजय मिश्र सायं पाच बजे से ही मौजूद हैं। ग्रामीण देर रात तक अपनी मांग पर अड़े रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 09:57 PM (IST)
शहीद का दर्जा न देने पर भड़का आक्रोश
शहीद का दर्जा न देने पर भड़का आक्रोश

जासं, लालानगर (भदोही): गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी शहीद हुए सेना के जवान वकील ¨बद का शव शनिवार देर शाम गांव घर पहुंचते ही जहां समूचा गांव रो पड़ा, वही शहीद का दर्जा नहीं देने व शव भेजने में जानबूझ कर देरी करने के आरोप में परिजनों संग आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी और सीओ आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जनाक्रोश के आगे एक न चली। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे ज्ञानपुर विजय मिश्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जल्द मिलकर परिजनों की मांग के बारे में अवगत कराने व स्वयं की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बताते चलें कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी सीआइएसएफ के जवान वकील ¨बद की मौत से समूचा गांव स्तब्ध है। घटना के बाद से गांव के लोगों तीन दिन से शोक संतप्त परिजनों संग देर रात जवान के दरवाजे पर डटे रहे।

पिता रामनाथ और माता सुखराजी के होनहार पुत्र वकील के कालकवलित होने के बाद घर पहुंचे जिगर के टुकड़े को निष्प्राण देख परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुखराजी के साथ पत्नी सीमा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो जा रहा था। पत्नी की चीख सुन जुटी भीड़ में मौजूद हर शख्स की आंख नम थी। समूचा गांव जवान के दरवाजे पर मौजूद है। विधायक विजय मिश्र सायं पांच बजे से ही मौजूद रहे। ग्रामीण देर रात तक अपनी मांग पर अड़े रहे।

chat bot
आपका साथी