जानलेवा बनी ठंड, महिला सहित चार की मौत

पश्चिमी विक्षोभ के असर के अत्यंत नीचे गिर चुके तापमान के चलते बढ़ी ठंड व गलन अब जानलेवा बन चुकी है। बचाव के प्रति जरा सी लापरवाही लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। जिले में ठंड के चलते एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 04:56 PM (IST)
जानलेवा बनी ठंड, महिला सहित चार की मौत
जानलेवा बनी ठंड, महिला सहित चार की मौत

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पश्चिमी विक्षोभ के असर के अत्यंत नीचे गिर चुके तापमान के चलते बढ़ी ठंड व गलन अब जानलेवा बन चुकी है। बचाव के प्रति जरा सी लापरवाही लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। जिले में ठंड के चलते एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा रहा।

लालानगर प्रतिनिधि के अनुसार : गोपीगंज थाना क्षेत्र के नगर के समीप झम्मनपुर गांव में ठंड लग जाने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। गांव निवासी फूलचंद (65) को दो दिन पूर्व ठंड लग गई थी। उनका उपचार चल रहा था। इसके बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसी तरह इसी गांव के निवासी राम प्रसाद मौर्य की पत्नी सहदेई देवी (63) को ठंड लग गई थी। परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद भी शनिवार को उनकी मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा।

बाबूसराय प्रतिनिधि के अुनसार : औराई थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी राजेश गौड़ (48) की ठंड लगने से मौत हो गई। वह वाराणसी में परिवार के साथ रहकर प्राइवेट गाड़ी चलाते थे। शनिवार को सुबह ठंड लगने से सीना व पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवार के लोगों ने अस्पताल ले गए जहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। राजेश को तीन पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी आगामी मई में होने वाली थी।

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार : नगर पंचायत के रामबाग, नेतानगर निवासी शंभू सोनी (32) का शुक्रवार को ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शंभू को तेज ठंड लग गई थी। जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया था। अस्पताल से घर आने के बाद रात में उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह परिवार के भरण पोषण का एक मात्र सहारा था। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी