पंखे के हुक से लटका मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव में शुक्रवार को दोपहर अजय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:27 PM (IST)
पंखे के हुक से लटका मिला युवक का शव
पंखे के हुक से लटका मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव में शुक्रवार को दोपहर अजय यादव (27) का शव पंखे के हुक से लटका मिला। परिवार वालों ने ²श्य देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

परिवार के लोगों ने कहा अजय दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में आराम करने के लिए गया था। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उन्हें लगा कि वह सो रहा है। उसका दरवाजा काफी देर बाद भी नहीं खुला तो स्वजन चितित हो गए। दरवाजा न खुलने पर कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो ²श्य देखकर रोने बिलखने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस की उपस्थिति में ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। परिवार के लोगों ने कहा कई दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।

chat bot
आपका साथी