छोटे परिवार के गिनाए बड़े फायदे

जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनेगा। परिवार नियोजन को जागरुक कर छोटे परिवार के बड़े फायदे की जानकारी दी। पांच सामुदायिक 16 प्राथमिक और 63 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए कार्यक्रम में दंपतियों को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:16 PM (IST)
छोटे परिवार के गिनाए बड़े फायदे
छोटे परिवार के गिनाए बड़े फायदे

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनेगा। परिवार नियोजन को जागरुक कर छोटे परिवार के बड़े फायदे की जानकारी दी। पांच सामुदायिक, 16 प्राथमिक और 63 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए कार्यक्रम में दंपतियों को जानकारी दी गई। 21 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में कुल 4897 लोगों ने सहभागिता की।

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उपयोगी साधनों का प्रयोग करने के लिये दंपति को प्रेरित किया। पिछले आयोजन की तुलना में इस बार प्रतिभाग करने वाले अधिक थे। 19 अंतरा इंजेक्शन, 112 माला डी टैबलेट व 2390 पैकेट कंडोम का वितरण किया गया। तीन समूहों के कार्यक्रम में एक जनवरी 2020 के बाद प्रसव, दूसरे समूह में एक जनवरी 2020 के बाद विवाहित दंपति व तीसरे समूह में तीन या अधिक बच्चों वाले दंपति को शामिल किया गया। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी