भाजपा सांसद के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयान से गुस्साए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार को कोतवाली सुरियावां पहुंचकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:43 PM (IST)
भाजपा सांसद के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर
भाजपा सांसद के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर

जागरण संवाददाता, सुरियावां(भदोही): राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयान से गुस्साए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार को कोतवाली सुरियावां पहुंचकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि सांसद ने राजनीतिक दलों के बीच वैमनस्य फैला रखा है। उनके खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि भाजपा सांसद का बयान आम जनता को उद्वेलित करने वाला है और राजनीतिक दलों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाला है। सुब्रमण्यम स्वामी कानून के जानकार होते हुए भी इस तरह के अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें ऐसा कोई भी बयान देने का कोई नैतिक एवं विधिक अधिकार नहीं है। तहरीर देकर उनके विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर मिठाई लाल दुबे,राकेश मौर्य, पंडित दीनानाथ दुबे, राज बहादुर सिंह, मोहम्मद नाजिम अली, अरविद कुमार, मनोज नारायण, रमाशंकर बिद राजेश यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी