बच्चों ने नृत्य कला का प्रदर्शन कर मोहा मन

जासं, औराई (भदोही) : क्षेत्र के युग निर्माण पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराई में वाíषकोत्सव कार्यक्रम धू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:05 PM (IST)
बच्चों ने नृत्य कला का प्रदर्शन कर मोहा मन
बच्चों ने नृत्य कला का प्रदर्शन कर मोहा मन

जासं, औराई (भदोही) : क्षेत्र के युग निर्माण पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराई में वाíषकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लोगों को संदेश देकर जागरूक किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीनानाथ भास्कर ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। विधायक ने एक कक्ष निर्माण अपने निधि से कराने की घोषणा की। इस दौरान विमल श्रीवास्तव, तहसीलदार मिश्र, उमेश चंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य शेषनाथ गिरी, शिवराम दुबे व लवकुश दुबे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी