अशोक जायसवाल बने अध्यक्ष

जासं, भदोही : नगर के दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को श्री दुर्गापूजा महासमिति की बैठक संपन्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:09 PM (IST)
अशोक जायसवाल बने अध्यक्ष
अशोक जायसवाल बने अध्यक्ष

जासं, भदोही : नगर के दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को श्री दुर्गापूजा महासमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल को नया अध्यक्ष चयनित किया गया।

महासमिति के निर्वतमान अध्यक्ष विकास यादव ने मौजूदा इकाई को भंग कर नए अध्यक्ष के रूप में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित लोगो ने ताली बजाकर अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष ने सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दुर्गा पूजा को संपन्न कराने पर भी मंथन किया गया। इस मौके पर सुभाष यादव, शिवशंकर यादव, ब्रह्म जायसवाल, विनीत बरनवाल, राजेश यादव, ओम¨सह, विनोद यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी