रिवाल्वर की मुठिया से मारने का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग स्थित चकबेसहु गांव निवासी शानू ¨सह पुत्र संजय ¨सह उम्र लगभग 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:57 PM (IST)
रिवाल्वर की मुठिया से मारने का आरोप
रिवाल्वर की मुठिया से मारने का आरोप

गोपीगज (भदोही) : वाहन ओवरटेक के विवाद में क्षेत्र के चकबेसहु  गांव निवासी शानू ¨सह को कार सवारों रिवाल्वर की मुठिया से मारकर घायल कर दिया। आगरा से एक प्रोफेसर का परिवार मीरजापुर जनपद के कैलहट गांव जा रहा था तभी बुलेट सवार शानू ¨सह की बाइक तथा कार से टकरा जाने के चलते कार के साइड में लगा शीशा टूट गया। विवाद इतना बढ़ा की मामला मारपीट तक पहुंच गया। घायल बाइक सवार का आरोप है कि कार सवार लोगों ने रिवाल्वर की मुठिया से मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य में कराया। मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

chat bot
आपका साथी