कलेक्ट्रेट पर गोंड समाज ने बुलंद की आवाज

ज्ञानपुर (भदोही) : गोंड जाति व उसकी उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने सहित कई अन्य

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 05:35 PM (IST)
कलेक्ट्रेट पर गोंड समाज ने बुलंद की आवाज

ज्ञानपुर (भदोही) : गोंड जाति व उसकी उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर गोंड समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। कहा कि आज तक उन्हें सही हक व अधिकार नहीं मिल सका है।

अखिल भारतीय गोंड महासभा के बैनर तले दिन में कलेक्ट्रेट पहुंचे गोंड समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर सभा की। अध्यक्षता कर रहे श्यामलाल गोंड ने कहा कि आज तक समाज के लोगों की उपेक्षा की जा रही है। कहा कि अनुसूचित जाति में शामिल होने के बाद भी पूर्वांचल में उन्हें प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। इससे उन्हें शासन स्तर से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी समाज के उत्थान को लेकर शासन प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जनपद में लंबित सफाई कर्मी पद की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने, सूखा रात व अतिवृष्टि से पीडित किसानों को राहत चेक देने आदि की मांगें भी उठाई गई। इस दौरान वीरांगना दुर्गावती देवी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। अंत में जिलाधिकारी को मांगों संबंधी पत्रक सौंपा गया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार गोंड, रामआसरे गोंड, सूबेदार गोंड. लोकबहादुर, चंद्रमोहन, हरिनाथ, डा. राजितराम, सुरेंद्र, लवकुश, आशीष, आंचल गोंड. सुधा गोंड, आकाश ¨सह आदि थे।

क्या रही प्रमुख मांगें..

- गोंडी धर्म को संवैधानिक मान्यता प्रदान कर अलग कोड बनाया जाय।

- जिला मुख्यालय पर आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि आवंटित हो।

- गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय।

- शिक्षित बेरोजगारों को स्थाई रोजगार दिया जाय।

chat bot
आपका साथी