जिलाधिकारी के फालोवर की करेंट से मौत

ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी के आवास पर अस्थायी रूप से काम कर रहा फालोवर गुरुवार को अपने गांव बड़वा

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 11:33 PM (IST)
जिलाधिकारी के फालोवर की करेंट से मौत

ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी के आवास पर अस्थायी रूप से काम कर रहा फालोवर गुरुवार को अपने गांव बड़वापुर में करेंट से झुलस गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया।

बड़वापुर गांव निवासी पवन तिवारी जिलाधिकारी के आवास पर रह कर अस्थायी रूप से फालोवर का काम करता था। वह गुरुवार को अपने घर के पास ही पोल में लगे तार को ठीक कर रहा था। इस बीच अचानक विद्युत प्रवाहित होने से गंभीर रूप से झुलस गया। इससे परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। यह सुन ग्रामीणों का मजमा लग गया। उसे जिला अस्पताल ले आया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

जिला अस्पताल में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भीड़ लग गई। तीन वर्ष पूर्व पवन का गौना आया था। उसके पास मात्र एक वर्षीय पुत्र है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों की करुण क्रंदन सुन लोग अपने को नहीं रोक पा रहे थे। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने भी उसकी मौत को दुखद बताया। साथ ही संवेदना व्यक्त की। कहा कि पवन अपने कर्तव्य के प्रति बेहद ईमानदार था।

परिजनों पर टूटा गम का पहाड़

पवन जिलाधिकारी के आवास पर काम कर किसी तरह परिवार का परिवरिश कर रहा था। उसकी मौत से परिवार पर मानो वज्रपात हो गया हो। पवन की पत्‍‌नी की विलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। परिवार के अन्य सदस्य बेसुध होकर जहां-तहां पड़े रहे।

chat bot
आपका साथी