गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी..

By Edited By: Publish:Wed, 03 Sep 2014 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 03 Sep 2014 11:38 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी..

ज्ञानपुर (भदोही) : जिले के कई क्षेत्रों में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों की आस्था देखते ही बनती थी। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..। इसी आह्वान के साथ स्थापित प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। इसमें आस्थावानों का हुजूम उमड़ पड़ा था। नम आंखों के बीच गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते भक्तों का हुजूम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। विघ्न विनाशक के दर्शन को छतों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

ऊंज (भदोही): क्षेत्र के जंगीगंज रुद्र तालाब पर स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा बुधवार को विसर्जित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए क्षेत्र का भ्रमण कर ज्ञानपुर मुख्य नहर में मूर्ति को विसर्जित की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदयाल मोदनवाल, अरविंद मोदनवाल, मनोज मिश्र, अभय अग्रहरी, त्रिवेणी, अमित समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी