मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल

कोतवाली क्षेत्र के जगापुर पड़ान गांव में रविवार को गंगा घाट पर स्नान करने पहुंची महिलाओं से छेड़खानी करने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 06:00 AM (IST)
मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल
मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के जगापुर पड़ान गांव में रविवार को गंगा घाट पर स्नान करने पहुंची महिलाओं से छेड़खानी करने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय की माता का 15 जुलाई को निधन हो गया था। रीति रिवाज के मुताबिक घर से कुछ दूर स्थित गंगा घाट पर स्नान करने व पानी देने के लिए महिलाएं गई हुई थीं। वहीं गांव के ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं पर छींटाकशी किए जाने का विरोध करने पर वह मारपीट कर लिए। महिलाओं सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारा पीटा गया। इसमें अनीता पांडेय, राजेश पांडेय, तेजा व राजेश घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में पानी के विवाद में हुई मारपीट में संतोष पांडेय, रेशमा पांडेय, नीतीश पांडेय, सतीश घायल हो गए। संतोष की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी तरह गोधना गांव में खेत की जोताई को लेकर तहसीलदार व पुलिस की मौजूदगी जमकर मारपीट हो गई। गांव में एक विवादित भूमि की जोताई के मामले में तहसीलदार ज्ञानपुर व पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें जगदंबा प्रसाद सरोज, प्रमिला देवी, हरिओम सरोज, ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार व रोहित कुमार घायल हो गए। जगदंबा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी