पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद होना होगा जागरूक

गोविदराम सक्सेरिया इंटर कालेज सभागार में रविवार को एक संस्था ने पर्यावरण संरक्षण विकास की गति में बाधक विषय पर वाद-विवाद पर प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में शहर के 15 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:08 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद होना होगा जागरूक
पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद होना होगा जागरूक

बस्ती : गोविदराम सक्सेरिया इंटर कालेज सभागार में रविवार को एक संस्था ने पर्यावरण संरक्षण विकास की गति में बाधक विषय पर वाद-विवाद पर प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में शहर के 15 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि केडीसी के प्राचार्य डा. जेपी शुक्ल ने कहा पर्यावरण संरक्षित कैसे करना है, इस पर लोगों को जागरूक होना होगा। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सक्सेरिया इंटर कालेज ओपी श्रीवास्तव ने की। कहा, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सजग हो जाएं। आने वाले दिनों में लोग पर्यावरण से लड़ेंगे। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. केके तिवारी ने छात्रों से कहा, अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षित कर सकते हैं। जीवन को पर्यावरण प्रेमी बनाएं। समिति की पूर्णिमा तिवारी ने जिले के बेहतर पर्यावरण पर जोर दिया। कहा, विश्व के कई देश हैं, जहां के लोग पर्यावरण से प्रेम करते हैं। डान वास्को स्कूल के कक्षा नौ के छात्र गौरव शुक्ल का भाषण व तर्क बेहतर माना गया। निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान दिया। बेगम खैर इंटर कालेज की इंटरमीडिएट छात्रा श्रेया श्रीवास्तव द्वितीय, सीएमएस इंटरमीडिएट कालेज की कक्षा 10 की छात्रा साक्षी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। शेष बच्चों को प्रमाण पत्र व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में एपीएन के पूर्व प्राचार्य डा. राजकुमार पाठक, केडीसी भूगोल के विभागाध्क्ष डा. प्रदीप रहे। जीजीआइसी की प्रवक्ता सबीहा मुमताज, डा. दशरथ प्रसाद यादव, डा. नागरदास मिश्र, नंदीश्वरदत्त ओझा, आनंद मोहन मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी