छप्पर के घर में लगी आग से महिला झुलसी

सोनहा थाना क्षेत्र के लड़की गांव में गुरुवार की देर रात छप्पर के घर में आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई तीन बकरियों की जलने से मौत हो गई। गांव के मुस्ताक का परिवार रोज की भांति खाना खाने के बाद सोने के लिए बगल स्थित पक्के मकान में चला गया। देर रात आवासीय छप्पर से आग की लपटें निकलने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:53 PM (IST)
छप्पर के घर में लगी आग से महिला झुलसी
छप्पर के घर में लगी आग से महिला झुलसी

बस्ती: सोनहा थाना क्षेत्र के लड़की गांव में गुरुवार की देर रात छप्पर के घर में आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, तीन बकरियों की जलने से मौत हो गई।

गांव के मुस्ताक का परिवार रोज की भांति खाना खाने के बाद सोने के लिए बगल स्थित पक्के मकान में चला गया। देर रात आवासीय छप्पर से आग की लपटें निकलने लगी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग से घर में रखा पांच हजार नकद, कपड़ा व राशन जल गया। छप्पर में बंधी तीन बकरियों की भी आग में झुलस कर मौत हो गई। आग बुझाने के चक्कर में मुस्ताक की पत्नी समीउन्निशा भी झुलस गईं। उन्हें पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया। आग लगने की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल सीमा कुमारी ने मौके पर क्षति का आंकलन किया। प्रधान विश्वनाथ चौधरी ने अग्नि पीड़ित की मदद की।

chat bot
आपका साथी