ईवीएम, वीवीपैट के लिए 144 मास्टर ट्रेनर

लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट के लिए 144 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। इनमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। इन सभी को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का प्रयोग किया जाना है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:19 AM (IST)
ईवीएम, वीवीपैट के लिए 144 मास्टर ट्रेनर
ईवीएम, वीवीपैट के लिए 144 मास्टर ट्रेनर

बस्ती: लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट के लिए 144 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। इनमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। इन सभी को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का प्रयोग किया जाना है। ऐसे में इसके लिए जिले में मास्टर ट्रेनर के रूप में 144 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें 100 कर्मी मनरेगा के तकनीकी सहायक और शेष कृषि विभाग के कर्मी हैं। इन सभी को दो पालियों में 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली पाली में 72 मास्टर ट्रेनर को सुबह 10 से दिन में एक बजे तक तो दूसरी पाली में इतने ही लोगों को दिन में दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राजशेखर के अनुसार नियुक्ति आदेश का उल्लंघन और प्रशिक्षण में शामिल न होना दंडनीय अपराध माना जाएगा।

chat bot
आपका साथी