यातायात नियमों के पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं

छात्र-छात्राओं एवं ट्रांसपोर्ट इंचार्ज भी करें यातायात नियमों का पालन यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होती है जान-माल की हानि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:43 PM (IST)
यातायात नियमों के पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं
यातायात नियमों के पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता, बस्ती : दिल्ली स्कूल आफ एक्सीलेंस हवेली खास बस्ती में शनिवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। श्रेया सिंह, आकांक्षा चौहान, तान्या, वंशिता विक्रम, अंकिता यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

एसपी ने छात्रों को यातायात के नियम एवं पालन करने से होने वाले फायदे बताए। कहा कि सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। वाहन मोड़ने से पहले इंडिकेटर जरूर जलाएं, कार में सीट बेल्ट लगाकर चलें। जरूरी कागजात जैसे लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि दुरुस्त रखें। कोतवाल रामपाल यादव ने यातायात की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि सड़क पर यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। स्कूल के ही छात्र दिव्यांश पांडेय एवं अभिषेक पांडेय ने भाषण देकर सभी को जागरूक किया। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार जताया। प्रबंधक जेपी सिंह ने एसपी, कोतवाल एवं यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन महिला शिक्षक दिव्या त्रिपाठी और मनीष यादव ने किया। इस दौरान डीके त्रिपाठी, वंदना पांडेय, अनूप पांडेय, सुधांशु श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, भूपेंद्र त्रिपाठी, आरती मिश्रा, गरिमा पांडेय, गरिमा सिंह, रुचि, उत्कर्ष श्रीवास्तव, संचिता, लक्ष्मीकांत, नसीम, सीमा सिंह, जयश्री पांडेय, अनिल सिंह, सूर्यांश, वासु, जयकुमार, प्रेम सुधाकर, शिखा मिश्रा, अंजली गुप्ता, वेद प्रकाश, बड़ेवन चौकी इंचार्ज जनार्दन, सब इंस्पेक्टर सर्वेश चौधरी, महिला थाना प्रभारी शीला यादव उपस्थित रही। यातायात नियमों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता,बस्ती : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा विग की ओर से जिलाध्यक्ष अर्जित कसौधन के नेतृत्व में यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को जीआइसी गेट के सामने व्यापारी नेता आनंद राजपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।

हाथों में यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता के नारे लगाते हुये युवा व्यवसायी कंपनी बाग पहुंचे। मालवीय रोड होते हुए नेहरू तिराहा होकर कटेश्वर पार्क पहुंचकर रैली समाप्त हुई। आनंद राजपाल ने कहा कि व्यापारी समाज का जागरूक तबका है। खुद के व्यापार के साथ ही सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, परशुराम, रविन्द्र कश्यप, महिला विग की अध्यक्ष सिम्मी भाटिया, राहिल खान, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, सुनील बरनवाल, अंशुल सिंह, संदीप कनौजिया, रवि चौधरी, विनायक श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, अमन जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, आलोक पांडेय, प्रशांत सोनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी