अनियंत्रित आटो ने तीन को मारी ठोकर, एक गंभीर

लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में लालगंज रोड पर तेज रफ्तार आटो ने तीन लोगों को घायल कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM (IST)
अनियंत्रित आटो ने तीन को मारी ठोकर, एक गंभीर
अनियंत्रित आटो ने तीन को मारी ठोकर, एक गंभीर

बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में लालगंज रोड पर तेज रफ्तार आटो ने तीन लोगों को ठोकर मारकर घायल कर दिया। जिसमें से एक की हालत गंभीर है।

लालगंज थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव निवासी सिनोद 24 पुत्र चतुरगुन कुदरहा बाजार में साइकिल से लालगंज रोड गए थे। लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आटो ने साइकिल में ठोकर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद आटो चालक तेजी से कुदरहा गांव की तरफ भागने लगा। इस बीच उसने कुदरहा चौराहे पर पिपरपाती मुस्तहकम गांव निवासी जय¨हद 28 पुत्र कौशल और उसी गांव के शेषमणि 30 पुत्र राजमणि की मोटर साइकिल में ठोकर मार दिया। इसके बाद कुदरहा गांव की तरफ भागने समय सड़क पर गड्ढे में पलट गया। मौका देख चालक फरार हो गया। घायलों को लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से सिनोद को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। आटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी