ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम ओवरब्रिज पर शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो पलट जाने से चालक घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 10:53 PM (IST)
ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल
ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल

बस्ती :राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम ओवरब्रिज पर शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो पलट जाने से चालक घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 29 वर्षीय रोहित कुमार शुक्ल पुत्र चुन्नीलाल शुक्ला एक ट्रैक्टर कंपनी में चालक पद पर कार्य करते हैं। वह लखनऊ स्थित गोदाम से नया ट्रैक्टर लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न जिला मुख्यालयों पर पहुंचाते हैं। इसी कड़ी में वह शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे लखनऊ से बांसी ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गड़हा गौतम ओवर ब्रिज पर अचानक किसी अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को साइड मार दिया।

chat bot
आपका साथी