सोने की कील उड़ाने वाली तीन महिला ठग गिरफ्तार

मुंडेरवा कस्बे में स्थित एक सराफा की दुकान से शुक्रवार को हेराफेरी कर सोने की कील व नथिया उड़ाने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कस्बे में स्थित एक आभूषण की दुकान पर जेवर खरीदने के लिए कुछ महिलाएं पहुंचीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 12:12 AM (IST)
सोने की कील उड़ाने वाली तीन महिला ठग गिरफ्तार
सोने की कील उड़ाने वाली तीन महिला ठग गिरफ्तार

बस्ती: मुंडेरवा कस्बे में स्थित एक सराफा की दुकान से शुक्रवार को हेराफेरी कर सोने की कील व नथिया उड़ाने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कस्बे में स्थित एक आभूषण की दुकान पर जेवर खरीदने के लिए कुछ महिलाएं पहुंचीं। दुकानदार से सोने की कील और नथ दिखाने को कहा। महिलाओं ने एक कील छिपा ली और उसके स्थान पर एक नकली कील ट्रे में रख दिया। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार की नजर नकली कील पर पड़ी तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह बाजार में आकर उन्हें ढूंढ़ने लगा। आरोपित महिलाएं आटो रिक्शा पकड़ कर भागने की फिराक में थीं कि दुकानदार के साथ पुलिस पहुंच गई। महिलाओं के पास से 40 नकली कील और नथिया बरामद हुई है। पकड़ी गई महिलाओं में सुनीता पत्नी पल्लू, श्रीदेवी पत्नी झिनकान और संगीता पत्नी बब्बू निवासी मकोईया थाना खोडा़रे जनपद गोंडा शामिल हैं। इनके विरुद्ध धोखाधड़ी और चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

chat bot
आपका साथी