घर- घर मनी दीपावली,बंटी मिठाई

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:05 AM (IST)
घर- घर मनी दीपावली,बंटी मिठाई
घर- घर मनी दीपावली,बंटी मिठाई

बस्ती : जिले मे चहुंओर उल्लास नजर आया। लोगों ने घरों में दिन भर राम नाम का जप किया और शाम को दीपों से घर को जगमग किया। अयोध्या के राजाराम के गुरु वशिष्ठ की बस्ती दीपों से जगमग होने के बाद अलौकिक छटा बिखेर रही थी।

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य सहित अनेक आर्यों ने घर पर रहकर ही वैदिक यज्ञ किए। घनश्याम आर्य, वेद कुमार आर्य, देवव्रत आर्य, सुरेंद्र शर्मा, आनंद स्वरूप सिंह, डा. रश्मि पांडेय, गीता आर्य, दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के संयोजन में मानस प्रभा भवन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। विश्व हिदू परिषद अध्यक्ष नरेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि बचपन से ही यह सुअवसर देखने के लिये आंखे तरस रहीं थी। भाजपा नेता इं.अरविद पाल ने बनकटी में मिठाई बांटी और लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी