भगवान राम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

शहर के हनुमान गढ़ी से निकली शोभा यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 10:56 PM (IST)
भगवान राम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान राम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

बस्ती : चैत्र रामनवमी पर हिदू युवा वाहिनी सहित आम जन ने शहर से लेकर गांव तक भव्य शोभा यात्रा निकाली। शहर में हनुमान गढ़ी से प्रारंभ होकर यात्रा पुरानी बस्ती पहुंची। यहां हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। संयोजक कमलसेन ने यात्रा की अगुवाई की। जिलाध्यक्ष अज्जू हिदुस्थानी ने यात्रा का महत्व बताया। यात्रा रोडवेज, जिला अस्पताल, दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, करुआबाबा होते हुए मारवाड़ी मंदिर पांडेय बजार पहुंची। सुनील तुलस्यान ने आरती उतारी। ऊं साई धाम मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र मोदनवाल ने रामनवमी का महत्व बताया। सजीव झांकियां आर्कषण का केंद्र रहीं। कन्हैया लाल, अर्जुन पंडित, धर्मेंद्र कुमार, सुग्रीव चौधरी, अरुण सोनकर, अजय सोनकर, मंदीप शर्मा, विशाल सोनकर, बच्चूलाल, मिश्रीलाल पांडेय व कुलदीप मौजूद रहे। ओड़वारा क्षेत्र में हियुवा कार्यकर्ताओं ने मुंडेरवा हनुमानगढ़ी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। सत्य प्रकाश जायसवाल, ऋशभ जायसवाल, श्रवण कुमार गुप्त, पिटू मोदनवाल, दिनेश अग्रहरि, हर्षित जायसवाल मौजूद रहे।

नगर बाजार में झांकी निकाली गई। जो राजकोट चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय तक गई। राम सूत्र दुबे, विनोद सोनकर, जयप्रकाश सिंह, लहरी सोनकर मौजूद रहे। दुबौलिया में प्राचीन हनुमान गढी मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। श्वेत घोड़े के रथ पर भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। रुधौली में हिदू युवा वाहिनी साऊंघाट ब्लाक ईकाई के जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष बब्लू यादव की अगुआई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कौशल चौधरी, लालचंद्र, शिवरतन, सुग्रीव ,अभिषेक, अनुरुद्ध शुक्ल, मनोज यादव, रंगीलाल मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान समिति व आर्य समाज नई बाजार ने स्वामी दयानन्द विद्यालय में रामनवमी के अवसर पर वैदिक यज्ञ कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को याद किया गया। हर्रैया में हिन्दू युवा वाहिनी ने रामलीला मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा हरैया कस्बे से होते हुए बस्ती तक गई। ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अजय कनौजिया, अनिल उपाध्याय, राहुल गौड़, अजय तिवारी रहे। महसों क्षेत्र में संवाददाता के अनुसार निपानिया चौराहा दशकोलवा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के समापन पर सामूहिक हवन एवं श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी