वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आडिटोरियम का शिलान्यास

स्वच्छ व सुंदर जिला बनाना जिम्मेदारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 11:02 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आडिटोरियम का शिलान्यास
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आडिटोरियम का शिलान्यास

बस्ती : शहर के आफिसर्स क्लब में आडिटोरियम का शनिवार को भव्य समारोह के बीच शिलान्यास हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विद्वान पंडित ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। सांसद के साथ जिलाधिकारी डा. राजशेखर, विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक हर्रैया अजय ¨सह, विधायक महादेवा रवि सोनकर ने भूमि पूजन किया। लगभग आधे घंटे तक पूजन अर्चन के बाद नींव में शिलान्यास की ईंट रखी गई। सांसद ने कहा कि उनका सपना था कि बस्ती में साहित्यकारों, सांस्कृतिक कलाकारों को एक सुंदर सभागार का उपहार दें। आडिटोरियम के रूप में इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है। इससे साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास निधि से 7.5 करोड़ खर्च कर सुसज्जित आडिटोरियम का निर्माण होगा। इसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी राजशेखर ने कहा कि बस्ती पुराना जिला है। यह साहित्यकारों की धरती है। यहां आडिटोरियम की आवश्यकता है। इसके निर्माण पूरा सहयोग किया जाएगा। कूड़े कचरे से बिजली बनाने की परियोजना को भी शीघ्र आकार दिया जाएगा। जनपद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन और संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, सीआरओ आरडी पांडेय, परियोजना निदेशक आरपी ¨सह, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, विनोद शुक्ल, प्रेम सागर तिवारी, अर¨वद पाल, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, कमल किशोर शुक्ल, राम ¨सगार ओझा, पं. सरोज मिश्र, सत्येंद्र ¨सह भोलू, साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला, रामकृष्ण लाल जगमग, कर्नल केसी मिश्र, चंद्रबली मिश्र, आतिश सुल्तानपुरी, रूपम श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, भाजयुमो महामंत्री नितेश शर्मा, ¨रकू दुबे, अश्विनी उपाध्याय, आदित्य श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, राकेश शर्मा, केके दुबे, वैभव पांडेय, मनमोहन श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, शरद ¨सह रावत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी