सोमवार से खुलेंगे स्कूल,संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांची तैयारियां

कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी संचालित 41 पन्नों का गाइड लाइन जारी मास्क लगाना अनिवार्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:35 AM (IST)
सोमवार से खुलेंगे स्कूल,संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांची तैयारियां
सोमवार से खुलेंगे स्कूल,संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांची तैयारियां

जागरण संवाददाता, बस्ती : सरकार के स्पष्ट गाइडलाइन के बाद स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले चरण में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल मनोज कुमार द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजभूषण मौर्य ने इंटर कालेजों में पहुंचकर तैयारियां परखी। उन्होंने प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय खोलने और संचालित करने के निर्देश दिए।

जेडी शिक्षा व डीआइओएस ने पांडेय इंटर कालेज पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल से विद्यालय में की गईं तैयारियों की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो शिफ्ट में विद्यालय का संचालन किया जाएगा। सुबह 8.50 से 11.20 तक कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं चलेंगी। दूसरे शिफ्ट में कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं 12.20 बजे से 2.50 बजे तक पढ़ाई होगी। अभिभावकों के लिखित पत्र के बाद बच्चों को अनुमति दी जाएगी। लिखित पत्र आने शुरू हो गए हैं। मास्क अनिवार्य रहेगा, बिना इसके विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। सीटिग प्लान एक-दूसरे बच्चे की दूरी छह फिट तय है। बताया कि 41 बिदुओं पर जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें मानक, संचालन व प्रक्रिया के तहत ही विद्यालय संचालित किया जाएगा। इसके बाद जेडी व डीआइओएस राजकीय कन्या इंटर कालेज पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य नीलम सिंह से जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने तैयारियों को ब्योरा दिया। बेगम खैर पहुंचे जेडी व डीआइओएस ने प्रधानाचार्य नीलोफर से जानकारी हासिल की और तैयारियां देखी।

chat bot
आपका साथी