निकाली प्रभातफेरी, दिलाया मतदान का संकल्प

राष्ट्रीय मतदाता दिवस शुक्रवार को यादगार बना। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बच्चों का हुजूम उमड़ा। मौसम विपरीत होने के बावजूद छात्रों का उत्साह देखते बन रहा था। सुबह जीआइसी मैदान में 32 विद्यालयों के बच्चे शिक्षकों के साथ पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 11:24 PM (IST)
निकाली प्रभातफेरी, दिलाया मतदान का संकल्प
निकाली प्रभातफेरी, दिलाया मतदान का संकल्प

बस्ती : राष्ट्रीय मतदाता दिवस शुक्रवार को यादगार बना। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बच्चों का हुजूम उमड़ा। मौसम विपरीत होने के बावजूद छात्रों का उत्साह देखते बन रहा था। सुबह जीआइसी मैदान में 32 विद्यालयों के बच्चे शिक्षकों के साथ पहुंचे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संबंधी स्लोगन लहराते हुए बच्चों ने रैली निकाली। 11750 बच्चों का कारवां यहां से निकला तो देखने के लिए लोग सड़क पर आए। रास्ते भर मतदान और मतदाता बनने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। गांधीनगर, कंपनीबाग होते हुए रैली स्टेडियम पहुंची। यहां आयुक्त अनिल कुमार सागर, आइजी जोन आशुतोष कुमार, डीआइजी दिलीप कुमार, जिलाधिकारी डा. राजशेखर, एएसपी पंकज, सीडीओ अर¨वद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। बच्चों ने जागरूकता संबंधी संगीत, नृत्य प्रस्तुत किए। आयुक्त ने कहा कि मतदान हमारा नैतिक अधिकार व कर्तव्य है। आइजी ने कहा कि मतदाता बनना सौभाग्य की बात है। संचालन प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने किया। सीआरओ डा. आरडी पांडेय, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार पवन कुमार, डीआइओएस बृजभूषण मौर्य, बीएसए अरूण कुमार, बृजेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य नीलम ¨सह, निलोफर उस्मानी, भावेष पांडेय मौजूद रहे। विद्युत विभाग में मुख्य अभियंता ओपी यादव ने अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कृषि विभाग में जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

----------------

वितरित हुआ पहचान पत्र

पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं में अतिथियों ने मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया। उन्हें चुनाव में मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित भी किया। नए मतदाताओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

chat bot
आपका साथी