राम चंद्र अध्यक्ष, अजय मंत्री निर्वाचित

रविवार को सक्सेरिया इंटर कालेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी के देख रेख में हुआ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:17 PM (IST)
राम चंद्र अध्यक्ष, अजय मंत्री निर्वाचित
राम चंद्र अध्यक्ष, अजय मंत्री निर्वाचित

बस्ती: रविवार को सक्सेरिया इंटर कालेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र पचौरी की देखरेख में हुआ। राम चंद्र यादव अध्यक्ष व अजय प्रताप ¨सह मंत्री निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिला उपाध्यक्ष के पद पर घनश्याम लाल श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, मनोज कुमार ¨सह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, संतोष पांडेय, फागू लाल गुप्ता, अनिता प्रजापति, विक्रांत राम त्रिपाठी निर्वाचित हुए। जिला संयुक्त मंत्री पद पर विशाल कुमार पांडेय, अजय कुमार राव, विरेंद्र कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। जिला मीडिया प्रभारी के पद पर सतीश रंजन ¨सह का निर्वाचन हुआ। मार्कंडेय ¨सह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राम पूजन ¨सह, संजय द्विवेदी, राजित राम वर्मा, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, चंद्रमा कौशिक, दिग्विजय ¨सह, विवेक मणि, रमेश श्रीवास्तव, जितेंद्र शाही, सुरेंद्र वर्मा , हेमंत चौधरी, विजय गुप्ता, ओम प्रकाश चौधरी, कमकेश द्विवेदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी