रामअधार निर्विरोध अध्यक्ष, ओमप्रकाश महामंत्री निर्वाचित

कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारियों की एकजुटता से ही समस्याओ का समाधान एवं उत्पीड़न रुकेगा। कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Dec 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Dec 2021 10:08 PM (IST)
रामअधार निर्विरोध अध्यक्ष, ओमप्रकाश महामंत्री निर्वाचित
रामअधार निर्विरोध अध्यक्ष, ओमप्रकाश महामंत्री निर्वाचित

बस्ती: विकास भवन कर्मचारी संघ बस्ती का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव शनिवार को विकास भवन सभागार में भारी गहमा-गहमी के बीच अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें रामअधार पाल अध्यक्ष, ओमप्रकाश महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपमणि शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी निर्वाचित किए गए।

अधिवेशन का उद्घाटन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली,कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 8, 16, 24 वर्ष की कुल सेवा पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन दिए जाने, 300 दिनों के उपार्जित अवकाश के स्थान पर 600 दिनों का अवकाश दिए जाने, फील्ड के कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता दिए जाने सहित कर्मचारियो की तमाम लंबित समस्याओं पर सरकार मौन साधे हुए है। कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारियों की एकजुटता से ही समस्याओ का समाधान एवं उत्पीड़न रुकेगा। कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिवेशन के अंत में विकास भवन कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद एवं सह चुनाव अधिकारी अशोक सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रामअधार पाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वह 10 वर्षाें से विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री बने रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपमणि शुक्ला, महामंत्री पद पर ओम प्रकाश, संयुक्त मंत्री पद पर सत्येंद्र यादव, संगठन मंत्री पद पर बीर बहादुर सिंह,कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश सोनकर, लेखा संप्रेक्षक पद पर रामचंद्र निर्वाचित हुए। पद एंव गोपनीयता की शपथ कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने दिलाई।

सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद शुक्ला, फैजान अहमद, मो. कलीम, रुद्र नरायन, संजय यादव, राजेश श्रीवास्तव, ईश्वरचंद्र वर्मा, देवेंद्र सिंह, सज्जन उपाध्याय, आलोक चौधरी, बीर बहादुर सिंह, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, कुसुमलता, इश्तियाक अहमद, सुरेंद्र पाल,सुमिरन प्रसाद, अजय प्रताप पांडेय, मनोज कुमार ,संजय श्रीवास्तव, शैलेंद्र चौधरी, वीरेंद्र प्रताप नरायन, बीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी