कांग्रेस ने दिलाई देश को आजादी : राजकिशोर

कार्यकर्ताओं को कचहरी चौराहे पर ही रोक दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 11:54 PM (IST)
कांग्रेस ने दिलाई देश को आजादी : राजकिशोर
कांग्रेस ने दिलाई देश को आजादी : राजकिशोर

बस्ती : बस्ती लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकले। कार्यकर्ता उनकी ओर बढ़े तो उन्होंने सभी का अभिवादन किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ वह अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस ने ही देश को आजादी दिलाई है। इस चुनाव में कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, नौजवान सभी का भरोसा मौजूदा सरकार से टूट चुका है। जनता जान चुकी है देश को खुशहाली और तरक्की की ओर कांग्रेस ही ले जा सकती है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, तीन बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहकर मैने जिले का समुचित विकास किया है। भाजपा और बसपा के सांसद विकास का कोई कार्य नहीं किए। कपिलदेव सिंह मम्मू, विपिन राय, संदीप श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, नवीन पाल, साधू शरन आर्य, जगदीश अग्रहरि मौजूद रहे।

----------------

सुभासपा ने निकाला जुलूस

बस्ती: नामांकन से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार राजभर के समर्थकों ने खीरीघाट से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया गया। पार्टी कार्यकर्ता नारा लगाते हुए कचहरी चौराहा पहुंचे। प्रस्तावकों के साथ प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट में स्थित नामांकन कक्ष में पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर आए। कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। बैरिकेडिग के भीतर प्रत्याशी के साथ पांच समर्थक और प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया गया।

chat bot
आपका साथी