ट्रांसफार्मर जलने से दो सौ घरों की बिजली गुल

सूरज ढलने के बाद गांव में अंधेरा छा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:09 PM (IST)
ट्रांसफार्मर जलने से दो सौ घरों की बिजली गुल
ट्रांसफार्मर जलने से दो सौ घरों की बिजली गुल

जासं. महसो, बस्ती: सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत भुवनी में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला है। जिसके चलते करीब दो सौ घरों की बिजली गुल है। बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण शो-पीस बन गए हैं। इधर उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं। दिन में सुकून नहीं तो रात की नींद गायब हो गई है। लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। गांव के मस्तराम यादव व सिकंदर ने बताया कि ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला हुआ है। शिकायत की गई, बावजूद इसके दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया जा रहा है। सूरज ढलने के बाद गांव में अंधेरा छा जाता है। वहीं एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना शुक्रवार को सुबह मिली थी। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी