उद्योग मंच के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने नवगठित उद्योग मंच के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:01 AM (IST)
उद्योग मंच के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
उद्योग मंच के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

बस्ती : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शहर स्थित एक होटल में हुई जिसमें पदाधिकारियों का चयन हुआ। सुनील कुमार गुप्त अध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल महामंत्री, ज्ञान प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, योगेश गुप्त कोषाध्यक्ष, रचित आर्य संगठन मंत्री व संयम अरोरा मंत्री चुने गए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उद्योग मंच के गठन का उद्देश्य उद्यमियों के समस्याओं का समाधान कराना है। इसके लिए व्यापारियों में एकजुटता की जरूरत है। सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन का विस्तार करें। ओमप्रकाश आर्य, सूर्य कुमार शुक्ल, नंद किशोर साहू, विवेक गिरोत्रा, रविद्र सिंह उर्फ जल्लू, पवन गुप्त, सोनू गुप्त, सुरेश चंद्र साहू, योगेश, मनोज कुमार, सुभाष अग्रहरि, रमेश गुप्त, सौरभ गुप्त, विशाल, प्रशांत चौधरी, भल्लू, झिनकान, विमल पांडेय, अनिल कुमार, शुभम कुमार, विजय कुमार, राम प्रकाश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी