पड़रिया गांव सील,12 लोगों को किया क्वारंटाइन

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 08:13 PM (IST)
पड़रिया गांव सील,12 लोगों को किया क्वारंटाइन
पड़रिया गांव सील,12 लोगों को किया क्वारंटाइन

बस्ती : पड़रिया गांव के मृत बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव को सील कर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। गांव से बाहर आने जाने पर पाबंदी भी दी गई है।

रुधौली थाना क्षेत्र के बाघाडीहा गांव का पुरवा पड़रिया को चारो ओर से बैरीकेडिग कर सील कर दिया गया। केवल इमरजेंसी सेवाओं की ही छूट दी गई है। मृतक के संपर्क में आए 12 लोगों को मेडिकल कालेज बस्ती में भेजकर क्वारंटाइन कराया गया है। रुधौली के ही सेहुड़ा कला गांव में एक दिन पहले मृतक अजय कुमार पांडेय की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार की शाम को ही गांव सील कर दिया गया था। एडीएम रमेश चंद्र ने गांव में पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ में एएसपी पंकज कुमार भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों को बिना किसी कार्य के घर से न निकलने की हिदायत दी। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

chat bot
आपका साथी