24 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

अघोषित विद्युत कटौती से रतजगा करने को मजबूर हैं उपभोक्ता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:10 AM (IST)
24 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
24 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

बस्ती: सरकारी आदेश पर जिम्मेदारों की लापरवाहियां भारी पड़ रही हैं। 18से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की कौन कहे विभाग आठ घंटे भी बिजली नहीं दे पा रहा है। लोकल फाल्ट के चलते भानपुर क्षेत्र में पूरे 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

विद्युत उप केंद्र भानपुर के सोनहा फीडर की स्थिति दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है। जोगिया भानपुर में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज को कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों के लिए क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है। सोनहा फीडर से ही इसमें भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से लोकल फाल्ट के चलते कभी पूरे दिन तो कभी पूरी रात बिजली गायब रहती है। यहां तैनात जेई व एसडीओ को हटाने के लिए विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा है। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि वे आम उपभोक्ता की कौन कहे विधायक तक का फोन नहीं उठाते।

chat bot
आपका साथी