हर मुसलमान को रखना चाहिए रोजा

अकीदतमंदों ने रखा चौथा रोजा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Apr 2020 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 06:06 AM (IST)
हर मुसलमान को रखना चाहिए रोजा
हर मुसलमान को रखना चाहिए रोजा

बस्ती : मंगलवार को रमजान मुबारक का चौथा रोजा रखा गया। अकीदतमंदों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की। सुबह सहरी और शाम को अफ्तारी हुई। रोजेदारों ने भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत की।

इमाम जामा मस्जिद रजा अकलाखोर कप्तानगंज के मौलाना मोहम्मद उमर खान निजामी ने बताया कि घरों पर ही रहकर लोग अफ्तारी कर रहे हैं।

चार साल की आफीफा रह रही पहली बार रोजा

परशुरामपुर क्षेत्र के घूरनपुर के रहने वाले मसरूर अनवर की चार साल की बेटी आफीफा फात्मा ने पहली बार रोजा रखा है। मां चंदा खातून समेत सभी सदस्यों को रोजा रखते देख आफीफा भी तैयार हो गई। मां के मनाने के बाद आफीफा नहीं मानी तो परिवार ने रोजा रखने के लिए उसका हौसला बढ़ाया। सहरी के बाद वह खुशी-खुशी दिन भर रोजा रह लेती है।

chat bot
आपका साथी