बदहाली पर आंसू बहा रहा रूधौली-बखिरा स्टेट हाईवे

बहरहाल इस सड़क पर सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली स्थिति है। गड्ढों में जलभराव के चलते राहगीर अनुमान नहीं लगा पाते हैं और आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से सड़क की सूरत बिगड़ गई है। इस मार्ग पर दो पहिया वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किलों भरा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 12:04 AM (IST)
बदहाली पर आंसू बहा रहा रूधौली-बखिरा स्टेट हाईवे
बदहाली पर आंसू बहा रहा रूधौली-बखिरा स्टेट हाईवे

बस्ती: रुधौली -बखिरा मार्ग स्टेट हाईवे घोषित होने के एक साल बाद भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पड़री से छपिया तक चार किमी सड़क गड्ढे में तब्दील है। राहगीर सड़क पर जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश है। सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क यह कहना मुश्किल है।

बहरहाल इस सड़क पर सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली स्थिति है। गड्ढों में जलभराव के चलते राहगीर अनुमान नहीं लगा पाते हैं और आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से सड़क की सूरत बिगड़ गई है। इस मार्ग पर दो पहिया वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किलों भरा है। रख रखाव के अभाव में यह सड़क बद से बदत्तर हो गई है। सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों व जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की मगर किसी ने सुधि नहीं ली। सड़क पर पानी और कीचड़ के चलते आए दिन बड़ी गाड़िया फंस जाती हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जब हो हल्ला मचता है तो ईंट के टुकड़े गिरा दिए जाते हैं। गड्ढों में ईंट के टुकड़ों पर फिसलकर बाइक सवार गिर जाते हैं। गड्ढों में दो से तीन फीट पानी भरा है।

ग्रामीण वीरेंद्र यादव ,कंचन यादव, सुनील कुमार ,हरिश्चंद्र ,धर्मदेव यादव ,दीपक,राजन,माधव, श्याम यादव, एकलाख अहमद, ने कहा कि सड़क की बदहाली के चलते इस मार्ग पर यात्रा करना बहुत ही कठिन है। सड़क खराब होने के चलते जनपद मुख्यालय पहुंचने में काफी समय लग जाता है। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि पड़री से छपिया तक चार किमी सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जल्द ही बनाई जाएगी। इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी