रेडक्रास दिवस पर मानव सेवा का लिया गया संकल्प

दैवीय आपदा से निपटने और गरीबों की सहायता पर हुई चर्चा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 May 2019 11:25 PM (IST)
रेडक्रास दिवस पर मानव सेवा का लिया गया संकल्प
रेडक्रास दिवस पर मानव सेवा का लिया गया संकल्प

बस्ती : विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिला अस्पताल के एएनएम टीसी में संगोष्ठी का आयोजन किया। जहां मानव सेवा का संकल्प लिया गया। संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनांट को याद किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएलएम कुशवाहा ने कहा चिकित्सक का सेवा ही धर्म है। रेडक्रास के मूल उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा के समय निस्वार्थ भाव से असहायों की सेवा करना है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनान्ट के जीवन पर प्रकाश डाला। सचिव कुलवेंद्र सिंह मजहबी ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने किया। सचिव डिप्टी सीएमओ डा. सीके वर्मा ने लोगों से मतदान के लिए प्रेरित किया। बीएन मिश्र, सचिन चौरसिया, रोहन धवन, राकेश कुमार पांडेय, दुर्गेश मल्ल, सुधीर कुमार यादव, आनंद गौरव शुक्ल, अरविद, लक्ष्मी, फरजाना की उपस्थिति रही।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी