किसानों के साथ छल कर रही सरकार

सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई। समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभारी बीडीओ रामराज को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM (IST)
किसानों के साथ छल कर रही सरकार
किसानों के साथ छल कर रही सरकार

बस्ती: सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई। समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभारी बीडीओ रामराज को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर मौर्या ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों से छल कर रही है। इस समय किसान गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए परेशान हैं। पैसा न मिल पाने के कारण बच्चों की पढ़ाई, शादी विवाह सहित जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रमेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ पात्र किसानों को दिया जाए। अपात्रों के आवास की जांच की जाए। रामपुर मुड़री ग्राम पंचायत में ग्रामप्रधान ने सार्वजनिक नाली का निर्माण करवाया है जिसमें पानी नही जाने दे रहे हैं वहीं इस ग्रामपंचायत में तैनात सचिव की कार्यशैली किसानों के विपरीत है। लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आम लोगों का आधार नहीं बन पा रहा है जिससे अधिकांश लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय पर ही आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए। सल्टौआ में अवैध पैथालाजी व मेडिकल स्टोर संचालकों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सुभाष चंद तिवारी , रामशब्द चौधरी , रामकृपाल चौहान , दलसिगार , पतिराम , कल्पराज , हरिप्रसाद , मंगरे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी