गणेश उत्सव की चहुंओर धूम, उमड़ रहे श्रद्धालु

बस्ती गणपति बप्पा मोरया. की गूंज चहुंओर है। मुंबई की तर्ज पर गणेश उत्सव यहां भी भव्य ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 11:40 PM (IST)
गणेश उत्सव की चहुंओर धूम, उमड़ रहे श्रद्धालु
गणेश उत्सव की चहुंओर धूम, उमड़ रहे श्रद्धालु

बस्ती : गणपति बप्पा मोरया. की गूंज चहुंओर है। मुंबई की तर्ज पर गणेश उत्सव यहां भी भव्य हो चला है। सुबह-शाम भजन, कीर्तन की धूम मची हुई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की विशालकाय प्रतिमाएं स्थापित की गई है। पूजा पंडालों में भीड़ जुटी हुई है। भक्ति गीतों के बीच जयकारों की गूंज हो रही है। गणेश जी के स्तुति गान में हर कोई लीन है। शाम ढलते ही श्रद्धालु दर्शन को निकल रहे हैं। महिला, पुरुष और बच्चों से सभी पूजा पंडाल भर जा रहे हैं। देर रात तक गणेश जी की आराधना हो रही है। उन्हें लड्डू और मेवा का भोग लगाया जा रहा है। प्रसाद वितरण के बाद लोग अपने घरों को जा रहे हैं। मालवीय मार्ग, गांधीनगर, खीरीघाट, पुरानी बस्ती, मंगलबाजार की रौनक देखते बन रही है। मुख्य मार्गों पर बाकायदा विद्युत झालरों की सजावट के बीच पंडाल बनाए गए हैं। गणेश उत्सव की दिव्यता से जो भी जुड़ रहा है वह पूजन-अर्चन के बाद ही इन पंडालों से प्रस्थान कर रहा है। रात भर पूजा पंडाल और प्रमुख मार्ग रोशनी से नहाए हुए हैं। हर्रैया, मुंडेरवा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश पूजा की धूम मची हुई है। विधि विधान से भगवान की पूजा हो रही है।

chat bot
आपका साथी