धान की रोपनी के साथ आई खेती के काम में तेजी

अभी बारिश भले ही किसानों के मनमाफिक नहीं हुई है लेकिन खेती के काम में तेजी आ गई है। इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही सिवान में हलचल बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2019 06:22 AM (IST)
धान की रोपनी के साथ आई खेती के काम में तेजी
धान की रोपनी के साथ आई खेती के काम में तेजी

बस्ती: अभी बारिश भले ही किसानों के मनमाफिक नहीं हुई है लेकिन खेती के काम में तेजी आ गई है। इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही सिवान में हलचल बढ़ गई है। ऐसे किसान जिनकी नर्सरी तैयार हो चुकी है वह नहर, नलकूप व निजी पंपिगसेट के पंपसेटों के जरिए रोपाई काम शुरू कर चुके हैं। किसानों का मानना है कि समय से रोपाई हो जाएगी तो बारिश होने पर फसल बढ़वार तेजी से होगी। जून माह से अंतिम सप्ताह में दो दिन हुई हल्की बारिश से ऐसा लगा कि मानसून ने दस्तक दे दी है। बड़ी संख्या में किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी जो किसान पहले से नर्सरी तैयार कर चुके थे वह रोपाई करने लगे। हालांकि एक बार फिर बादलों ने दूरी बढ़ा ली है। ऐसे में किसानों ने बारिश का इंतजार छोड़ उपलब्ध संसाधनों के भरोसे काम शुरू कर दिया। हालांकि खेत में पानी भरकर रोपाई करना किसानों के लिए महंगा पड़ रहा है लेकिन समय से पैदावार प्राप्त करने के लिए किसान यह खर्च बर्दाश्त कर रहे हैं। ठोठिया गांव के किसान रामरक्षा चौधरी का कहना है कि हम हर वर्ष 26 मई तक धान की नर्सरी डाल देते हैं और जून माह के अंतिम सप्ताह में रोपाई शुरू कर देते हैं। इस वर्ष भी नर्सरी तैयार हो गई है और धान की रोपाई करा रहे हैं। बारिश अच्छी हुई तो पैदावार भी बेहतर होगी।

chat bot
आपका साथी