सवर्ण गरीबों को मिलेगा आरक्षण का लाभ

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा है कि पहली बार केंद्र की भाजपा सरकार ने सवर्णों का ख्याल किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण का कानून 48 घंटे के भीतर बनाया गया। सवर्णों के लिए सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 10:56 PM (IST)
सवर्ण गरीबों को मिलेगा आरक्षण का लाभ
सवर्ण गरीबों को मिलेगा आरक्षण का लाभ

बस्ती : सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा है कि पहली बार केंद्र की भाजपा सरकार ने सवर्णों का ख्याल किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण का कानून 48 घंटे के भीतर बनाया गया। सवर्णों के लिए सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है। इसका स्वागत होना चाहिए। देश में सवर्ण भी गरीबी रेखा से नीचे है। यह आरक्षण उनके उत्थान में कारगर होगा। सांसद गुरुवार को स्थानीय डाक बगले पर पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए उनका अभियान लगातार चल रहा है। जनपद में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। उनकी सक्रियता क्षेत्र में लगातार हुई है। इससे कुछ विपक्षी बौखलाकर उनके खिलाफ साजिश रचते हैं। पिछले दिनों युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के सवालों का तार्किक जवाब दिया। लेकिन इसे परिवर्तित करके कुछ चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। ऐसे तत्वों के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल होगा।

chat bot
आपका साथी