सोशल मीडिया की मदद से बुजुर्ग महिला पहुंची घर

रुधौली थानाक्षेत्र के दसिया तिराहे पर मंगलवार की रात भटकते हुए मिली महिला को रुधौली पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से उनके परिजनों तक पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:22 AM (IST)
सोशल मीडिया की मदद से बुजुर्ग महिला पहुंची घर
सोशल मीडिया की मदद से बुजुर्ग महिला पहुंची घर

बस्ती: रुधौली थानाक्षेत्र के दसिया तिराहे पर मंगलवार की रात भटकते हुए मिली महिला को रुधौली पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से उनके परिजनों तक पहुंचाया।

दसिया तिराहे पर एक बुजुर्ग महिला को देख लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर महिला से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम केवला देवी पत्नी राम लखन निवासी खोजीपुर बताया। गांव किस ब्लाक व थाने में है यह नहीं बता सकी। आसपास के ग्रामीणों से भी गांव का पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह सोशल मीडिया, थाने के डिजिटल वालंटियर ग्रुप पर महिला का फोटो, नाम, पता, गांव अपलोड किया गया। रुधौली थाना क्षेत्र के राजेश तिवारी निवासी पैड़ा व डिजिटल वालंटियर थाना ग्रुप के राहुल सिंह ने खोजीपुर गांव को जनपद सिद्धार्थनगर में होना बताया। इसके बाद रुधौली पुलिस ने सिद्धार्थनगर के डीसीआर को महिला के लिए सहायता मांगी। इस पर कुछ देर बाद महिला के परिजन जरिये टेलीफोन वार्ता किए। महिला के पुत्र मुंबई में रहते हैं, एक पुत्र दिव्यांग है। पति भी लाचार हैं। ऐसे में महिला उपनिरीक्षक कृष्णा श्रीवास्तव व रिक्रूट कांस्टेबल सुनील पाल ने चौकीदार के साथ महिला को उनके घर पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी