शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमा पर जलाए गए दीप

स्वयंसेवी संगठनों व विद्यालयों ने किया नमन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 10:36 PM (IST)
शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमा पर जलाए गए दीप
शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमा पर जलाए गए दीप

बस्ती, दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर में शहीदों व महापुरुषों के प्रतिमा स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। सुभाष चौक पर इंडियन पब्लिक स्कूल की ओर से दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बच्चे, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और प्रबुद्धजन सभी ने एक साथ नेताजी की याद में दीये जलाए। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पहले प्रतिमा स्थल की विधिवत सफाई विद्यालय की ओर से की गई। प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने कार्यक्रम की अगुवाई की। विधायक सदर दयाराम चौधरी, संयुक्त शिक्षा निदेशक अर¨वद पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता विनोद दुबे, रवींद्र गौतम, गजेंद्र ¨सह, आरके उस्मानी, प्रेम श्रीवास्तव, डा. नवीन ¨सह योगी, अखंड पाल, विजय बहादुर तिवारी, संजय ¨सह मौजूद रहे। वहीं गांधी कला भवन में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर दीप जलाए गए। महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां ग्रापए अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, अखिलेश दुबे, पंकज त्रिपाठी मौजूद रहे। शहर के अन्य प्रतिमा स्थल भी दीयों की रोशनी से जगमग हुए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शास्त्री चौक पर दीपदान किया। मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग कार्यवाह कुंवर नागेंद्र प्रताप ¨सह, अभय पाल, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अखंड प्रताप ¨सह, महेश शुक्ल, भजपा नेता डा. वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष कुंवर राकेश प्रताप ¨सह, अर¨वद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्काउट गाइड संस्था ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास योगदान दिया। डा. कुलदीप ¨सह, वृहस्पति पांडेय, पंकज त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद ¨सह, दुर्गेश यादव, गौरव कुमार त्रिपाठी, शांतिभूषण नाथ त्रिपाठी, घनश्याम ¨सह मौजूद रहे। द सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक अनूप खरे के संयोजन में कम्पनीबाग स्थित गुरु गोविन्द ¨सह चौक पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अखण्ड प्रताप ¨सह, आशीष शुक्ल, साक्षी जायसवाल राखी पांडेय, आंशिक चौधरी, राज गौड़, साक्षी पांडेय, श्रियंम खरे, श्रुति खरे,सृजन खरे मौजूद रहे। सनातन धर्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सरदार भगत ¨सह की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित किया गया। अध्यक्ष राजेश मिश्र, नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष रूपम श्रीवास्तव, पं. सुनील कुमार भट्ट, शुभ्रा ¨सह, अजीत शुक्ल, सौरभ कुमार बोस, अर्जुन कुमार, विशाल पांडेय मौजूद रहे। भगत ¨सह प्रतिमा पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की ओर से दीपदान किया गया। प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल, विनय शुक्ल, नरेंद्र ¨सह, डा. राजन शुक्ल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी