कलेक्ट्रेट कर्मियों का कार्य-बहिष्कार शुरू

जिलाधिकारी कार्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांगों के लिए कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने गुरुवार को हुंकार भरी। दो दिवसीय कार्य-बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ तो निर्णायक आंदोलन को बाध्य होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 10:48 PM (IST)
कलेक्ट्रेट कर्मियों का कार्य-बहिष्कार शुरू
कलेक्ट्रेट कर्मियों का कार्य-बहिष्कार शुरू

बस्ती : जिलाधिकारी कार्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांगों के लिए कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने गुरुवार को हुंकार भरी। दो दिवसीय कार्य-बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ तो निर्णायक आंदोलन को बाध्य होंगे। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मियों को नायब तहसीलदार के 10 फीसद पदों पर पदोन्नति की भी मांग की।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मियों ने आवाज उठाई। संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कर्मियों के नाम मिनी जनपद सचिवालय किए जाने, वेतन पुनरीक्षण, प्रोन्नति व्यवस्था पूर्ववत वरिष्ठता सूची के आधार पर किए जाने की सहमति बनी थी लेकिन, इस संबंध में कोई शासनादेश लागू नहीं किया गया। काजी अनवार, राम कुमार पाल, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, फैजान अहमद, अर्जुन प्रसाद, राजेश रंजन, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। कहा कि कर्मचारियों को सचिवालय कर्मियों की भांति वेतन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिवशंकर, सुरजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार पांडेय, दिग्विजय ¨सह, मो. मुजतबा, रंगीलाल, दिनेश कुमार पांडेय, राघव शरण शुक्ल, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्य-बहिष्कार के चलते कामकाज ठप रहा।

chat bot
आपका साथी