पराली जलाने पर चार के खिलाफ मुकदमा

खेतों में पराली जलाने से जिला प्रशासन द्वारा बार बार निर्देश जारी कर मना किया जाता रहा है मगर इसके बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं और खेतों में पराली जला रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:09 AM (IST)
पराली जलाने पर चार के खिलाफ मुकदमा
पराली जलाने पर चार के खिलाफ मुकदमा

बस्ती: खेतों में पराली जलाने से जिला प्रशासन द्वारा बार बार निर्देश जारी कर मना किया जाता रहा है, मगर इसके बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं और खेतों में पराली जला रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध पराली जलाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है।

हर्रैया तहसील के लेखपाल व दुभरा बोधी गांव निवासी कृपाशंकर पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि देव्या गंगाराम गांव में कुछ लोगों ने खेतों में पराली जलाकर प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहन श्रीवास्तव पुत्र अयोध्या प्रसाद, बंगाली सिंह पुत्र रामराज, पप्पू सिंह पुत्र रामराज व जयप्रकाश पुत्र रामदुलारे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

chat bot
आपका साथी