डिपो में खड़ी रहीं बसें, इमरजेंसी सेवा चली

परिवहन निगम और अनुबंधित बसें डिपो में खड़ी रहीं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 10:29 PM (IST)
डिपो में खड़ी रहीं बसें, इमरजेंसी सेवा चली
डिपो में खड़ी रहीं बसें, इमरजेंसी सेवा चली

बस्ती : परिवहन निगम ने जनता क‌र्फ्यू के मद्देनजर अपनी सेवाओं को ठप रखा। बसें डिपो के बेडे़ और कार्यशाला में खड़ी रहीं। जो यात्री डिपो में पहुंचे, उन्हें बस के लिए भटकना पड़ा। हालांकि कुछ बसें आपातकाल में भेजी गईं।

बस्ती रोडवेज डिपो में 104 बसें शामिल हैं। जनता क‌र्फ्यू के दौरान जो बसें रोड से चलकर सुबह छह बजे डिपो में पहुंची, उन्हें खड़ी कर दिया गया। जो बसें बाद में पहुंची वह भी खड़ीं हो गईं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आपातकाल में 20 से 25 बसों को लोकल में लगाकर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। छह से सात बसें गोरखपुर के लिए भेजी गईं। सभी यात्रियों का टिकट बनाया गया। अनुबंधित बसें खड़ी। चालकों और परिचालकों को एहतियात बरतने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी