गन्ना समस्या को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा

गन्ना किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसान परेशान हैं, न पर्ची आ रही है न गन्ना बिक रहा है। बुधवार को इसी मुद्दे पर सहकारी गन्ना समिति लि. विक्रमजोत के गन्ना क्रय केंद्र धेनुगांवा में किसान समस्याओं को लेकर उग्र हो गए। किसान नेता अर¨वद कुमार ¨सह व गन्ना डायरेक्टर राम किशुन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र पर तौल बंद करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 11:46 PM (IST)
गन्ना समस्या को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा
गन्ना समस्या को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा

बस्ती : गन्ना किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसान परेशान हैं, न पर्ची आ रही है न गन्ना बिक रहा है। बुधवार को इसी मुद्दे पर सहकारी गन्ना समिति लि. विक्रमजोत के गन्ना क्रय केंद्र धेनुगांवा में किसान समस्याओं को लेकर उग्र हो गए। किसान नेता अर¨वद कुमार ¨सह व गन्ना डायरेक्टर राम किशुन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र पर तौल बंद करा दिया।

किसानों का कहना है कि गन्ना पर्ची में समिति द्वारा दोहरी व्यवस्था चल रही है। चिह्नित किसानों को ही पर्ची मिल रही है। शेष को पर्ची नहीं मिल रही है। अब तो माफिया पर्ची बेच रहे हैं। किसानों से औने पौने दाम पर गन्ना खरीद कर क्रयकेंद्र पर बेच रहे हैं। किसानों की पेड़ी की पर्ची न आने से गेहूं की बोआई नहीं कर सके। किसान रघुनंदन ¨सह, छोटू, जिलेदार, अमरनाथ, अशोक, सीताराम मौर्य, सूर्य नरायन ¨सह, कप्तान ¨सह, अशोक साहू, लल्लन, शोभाराम जिला पंचायत सदस्य उमेश मद्धेशिया ने तौल केंद्र पर जमकर नारेबाजी की और समस्या समाधान न होने तक तौल बंद रखने की चेतावनी दी ।

chat bot
आपका साथी