आचार्य शुक्ल की धरा पर बही कविता की गंगा

दैनिक जागरण का जनसरोकार से जुड़ा अभियान देश के नामचीन कवियों के साथ रविवार को आचार्य रामचंद्र शुक्ल की धरा पर पहुंचा। अटल बिहारी प्रेक्षागृह में देर रात हिदी कविता की अविरल गंगा बही। एक-एक कर सभी कवि सुधि श्रोताओं पर छाए रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 06:19 AM (IST)
आचार्य शुक्ल की धरा पर बही कविता की गंगा
आचार्य शुक्ल की धरा पर बही कविता की गंगा

बस्ती : दैनिक जागरण का जनसरोकार से जुड़ा अभियान देश के नामचीन कवियों के साथ रविवार को आचार्य रामचंद्र शुक्ल की धरा पर पहुंचा। अटल बिहारी प्रेक्षागृह में देर रात हिदी कविता की अविरल गंगा बही। एक-एक कर सभी कवि सुधि श्रोताओं पर छाए रहे। उच्चस्तरीय रचनाओं के जरिये जमकर वाहवाही लूटी। हरेक श्रोता के लिए कवि सम्मेलन यादगार बना। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविद कुमार पांडेय, दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी, सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, विज्ञापन प्रबंधक रमेश चंद्र यादव द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। दैनिक जागरण के संस्थापक श्रद्धेय स्व. पूर्णचंद्र गुप्त और स्व. नरेंद्र मोहन के चित्र पर अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कविता का मंच समृद्ध हो चला। कवि सरदार मंजीत सिंह ने कविता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक-एक कर सभी कवियों को निराले अंदाज में आवाज दी तो सभागार तालियों से गूंजता रहा। हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने तो श्रोताओं को अपनी रचनाओं का मुरीद बना लिया। उनके शब्द-शब्द पर श्रोता झूम उठे। उनका चर्चित काव्य पाठ जय हो जनता की, जय हो हिदुस्तान की.। देश की सामाजिक और राजनीतिक गिरावट पर प्रहार करती रही। उनकी भावभंगिमा और अंदाज लोगों को खूब भाया। उन्होंने जब अपने जीवन के रंजोगम दबाकर सीमने में, हमने लुटाया प्यार को..को स्वर दिया तो लोग उछल पड़े। डा. सुरेश अवस्थी ने दैनिक जागरण की सामाजिक मुहिम को रेखांकित किया। कवियत्री डा. सुमन दुबे ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। गोरखपुर से आए व्यंग्कार शैलेश त्रिपाठी मोबाइल बाबा ने व्यंगात्मक चुटकुलों के जरिये श्रोताओं को देर तक हंसाया। मंच का सफल संचालन चारू शाही ने किया। बीच-बीच में मंजीत सिंह के चुटकुले लोगों को गुदगुदाते रहे। आगंतुकों ने कार्यक्रम की सराहना की। देर रात तक कवि सम्मेलन जारी रहा। इससे पूर्व ब्यूरो प्रभारी एसके सिंह, जिला प्रभारी विज्ञापन ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। उप कृषि निदेशक डा. संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, साहित्यकार पुष्प लता पांडेय, विनोद उपाध्याय, सीओ आलोक सिंह, रंजना अग्रहरि, सत्येंद्रनाथ मतवाला, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, समाजवादी चितक चंद्रभूषण मिश्र, उदय शंकर शुक्ल, प्रशांत पांडेय, अभिनव उपाध्याय, भावेश पांडेय, शैलेष चौधरी, बृजवासी लाल शुक्ल, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी