करोड़ों की लागत से बनी सड़क खस्ताहाल

बस्ती : करोड़ों की लागत से बनी बस्ती-डुमरियागंज मार्ग की हालत दिनों-दिन जर्जर होती जा रही है। मरम्मत

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 10:02 PM (IST)
करोड़ों की लागत से बनी सड़क खस्ताहाल

बस्ती : करोड़ों की लागत से बनी बस्ती-डुमरियागंज मार्ग की हालत दिनों-दिन जर्जर होती जा रही है। मरम्मत के अभाव में कई स्थानों पर बीच सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं।

लगभग चार साल पहले बस्ती-डुमरियागंज मार्ग का दो चरणों में चौड़ीकरण व उच्चीकरण कराया गया था। पहले चरण में दुबौली स्थित सिद्धार्थनगर की सीमा से जिनवा तक व दूसरे चरण में जिनवा से मनौड़ी चौराहे तक सड़क निर्माण का काम कराया गया था। वर्तमान समय में लगभग एक दर्जन स्थानों पर सड़क की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। सल्टौआ ब्लाक रोड के पास लगभग 10 मीटर की दूरी में सड़क धंस जाने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। उससे चंद कदम आगे खरहरा जप्ती गांव के पास भी यही हाल है। कनथुई, कनेथू व बढ़या गांव के पास सड़क जर्जर हो गई है। तेज गति से आने वाले वाहन चालक अचानक इन स्थानों पर पहुंचते ही नियंत्रण खो बैठते हैं, व दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख बाजारों सोनहा, भानपुर, असनहरा, नरखोरिया, सल्टौआ आदि स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है।

सड़क को गड्ढामुक्त व मरम्मत कराने के लिए जिलाधिकारी व लोक निर्माण विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

-लवकुश कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी