छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या, लाइसेंसी बंदूक सहित मुख्य आरोपित को पुलिस ने पकड़ा Badaun News

छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या के मामले में एक आरोपित को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में लेने के बाद रविवार को तीन लाेगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 01:15 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 05:58 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या, लाइसेंसी बंदूक सहित मुख्य आरोपित को पुलिस ने पकड़ा Badaun News
छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या, लाइसेंसी बंदूक सहित मुख्य आरोपित को पुलिस ने पकड़ा Badaun News

जेएनएन, बदायूं : छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या के मामले में एक आरोपित को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में लेने के बाद रविवार को तीन लाेगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस को परिजनों की आेर से दो सगे भाईयों सहित आरोपित के पिता केे खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।  

देर रात हुआ था विवाद : अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी रवींद्र (24) पुत्र नेकराम को शनिवार रात आरोपितों ने गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक अमन किसी युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था। इसी को लेकर अमल और रवींद्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए थे और फायरिंग के दौरान रवींद्र काे गोली लग गई थी। जिसके बाद  देर रात इलाज के लिए बरेली ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में ले लिया था।

युवक के पेट में लगी थी गोली : विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली सीधे रवींद्र के पेट में घुसी। जिसके चलते वह लहुलुहान हो कर जमीन पर गिर गया था। घटना के बाद जहां आरोपी भाग गए वहीं आनन फानन मेें उसे इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। चिकित्सकाें ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति : इस मामले में अलापुर इंस्पेक्टर केजी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि गोली लाइसेंसी बंदूक से चली थी, या फिर किसी अन्य हथियार से चली है। पीडित पक्ष की आेर से परिजनों ने अमन, भाई मुनेंद्र व पिता महेंद्र के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।इस मामले में मुख्य आरोपित अमन को डबल बैरल बंदूक समेत हिरासत में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी